Thursday, 28 May 2015



Zindagi ki kuch aisi baate jo hatke 







Jab main chhota tha, shayad duniya bahut badi hua karti thi,
Mujhe yaad hai mere gharse school tak ka vo raasta,
Kya kya nahi tha wahan,
Chaat ke thele,
jalebi ki dukaan,
Barf ke gole, sab kuchh.
Ab wahan, mobile shop, video parlour hain,
Fir bhi sab suna hai,
Shayad ab duniya simat rahi hai.
Jab main chhota tha shayad shaamein bahut lambi hua karti thi,
Main hath mein patang ki dor liye ghanton uda karta tha,
Wo lambi cycle race, vo bachpan ke khel,
Vo har shaam thak kar choor ho jana,
Ab shaam nahi hoti, Din dhalta hai aur sidhe raat ho jati hai,
Shayad waqt simat raha hai,
Jab main chhota tha shayad dosti bahut gahri hua karti thi,
Din bhar vo hujoom banakar khelna,
Vo doston ke ghar ka khana,
Vo ladkiyon ki baatein, vo saath mein rona,
Ab bhi kai dost hain par dosti jane kahan hai,
Jab bhi traffic signal par milte hain, Hi ho jati hai,
Aur apne apne raaste chal dete hain,
Holi, Diwali, new year par bar sms aa jate hain,
Shayad ab rishte badal rahe hain,
jab main chhota tha khel bhi ajeeb hua karte the,
Chhupan chhupai, langdi tang, tippi tippi top ,
Aur ab internet , office se fursat hi nahi milti,
Shayad zindagi badal rahi hai,
Zindagi ka sabse bada sach yahi hai,
Jo aksar kabristan ke baahar board par likha hota hai,
Manjil to yahi thi bus zindagi guzar gayi meri yahan aate aate,
Zindagi ka lamha bahut chhota sa hai,
Kal ki koi bunyad nahai hai aur aane wala kal sirf sapne mein hai,
Ab bach gaye is pal mein,
Tamannaon se bhari is zindagi mein hum sirf bhaag rahe hain
Kuch raftar dheeme karo mere dost,
Aur is zinadagi ko jiyo, khub jiyo mere dost.




राह संघर्ष की जो चलता है, वो ही संसार को बदलता है। जिसने रातों से जंग जीती है, सूर्य बनकर वही निकलता है’ 







मुझसे वादा करो मुझे रुलाओगे नहीँ
हालात जो भी हो मुझे भुलाओगे नहीं
छुपा के अपनी आँखों में रखोगे मुझ को
दुनिया में किसी और को दिखाओगे नहीं
मेरे लफ़्ज मेरे दिल की तहरीरें हैं,
कसम उठाओ इन को कभी जलाओगे नहीं
मुझे ये यकीन दिलाओ मुझे याद रखोगे
मेरी यादों को अपने दिल से मिटाओगे नहीं..









मेरी यादो मे तुम हो, या मुझ मे ही तुम हो, मेरे खयालो मे तुम हो, या मेरा खयाल ही तुम हो, दिल मेरा धडक के पूछे, बार बार एक ही बात, मेरी जान मे तुम हो, या मेरी जान ही तुम हो…!!!! 







गुलाब का फूल बागो में खिल रहा है; चमेली का फूल चमन में महक रहा है; कमल का फूल पानी में तैर रहा है; और अप्रेल फूल मेरा मैसेज पढ़ रहा है।








किस हद तक जाना है ये कौन जानता है, किस मंजिल को पाना है ये कौन जानता है, दोस्ती के दो पल जी भर के जी लो, किस रोज़ बिछड जाना है ये कौन जानता है.! 





परेशानी में कोई सलाह मांगे तो सलाह के साथ अपना साथ भी देना, क्योकि सलाह गलत हो सकती है, साथ नहीं..!! 





तनाव के वायरस का मनोविज्ञान – Tips To Be Tension Free in Hindi

Image result for tension imagesImage result for tension images
विश्व की सबसे भयानक बीमारी :- Tension is Dangerous
कैंसर (Cancer) को विश्व की सबसे भयानक बीमारी कहा जाता है, लेकिन विश्व की सबसे खतरनाक बीमारी कैंसर नहीं बल्कि तनाव (Depression) या चिंता है| कैंसर के कारण हर वर्ष लाखों लोगों की मृत्यु हो जाती है लेकिन तनाव (Stress) एक ऐसी बीमारी है, जो जीवित व्यक्ति को जिन्दा लाश बना देती है| ऐसा कहा जाता है कि 80% से ज्यादा बिमारियों का कारण तनाव है – More than 80% of Disease is Stress related|

Image result for tension images

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत – Man Ke Haare Haar Hai Man Ke Jeete Jeet  
व्यक्ति भले ही शारीरिक (Physically) रूप से असक्षम या बीमार हो लेकिन मानसिक रूप (Mentally) से स्वस्थ है तो उसे कोई नहीं हरा सकता| ऐसे कई प्रेरक व्यक्तित्व (Inspiring Personalities) है जिन्होंने अपने सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य एंव आत्मविश्वास (Self Confidence) की बदौलत जिंदगी को जीत लिया|


विल्मा रूडोल्फ (Wilma Rudolph) जिन्हें चार वर्ष की उम्र में पोलियो हो गया था और डॉक्टरों ने कह दिया था कि वह कभी भी चल नहीं पायेगी लेकिन वह विश्व की सबसे तेज धावक बनी| स्टीफन हाकिंग (Stephen hawking) जिन्हें 21 वर्ष की उम्र में  एमीयोट्रोफिक लेटरल क्लोरोसिस रोग हो गया था और डॉक्टर ने यह कह दिया था कि हाकिंग दो वर्ष से ज्यादा समय तक जीवित नहीं रह पाएंगे लेकिन हाकिंग ने मौत को मात दे दी| दिमाग को छोड़ कर शेष सारे शरीर के निष्क्रिय हो जाने के बावजूद उन्होंने अपना शोध जारी रखा और आज वे विश्व के महान वैज्ञानिकों में से एक है। हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह जिन्हें कैंसर हो गया था लेकिन उन्होंने जल्द ही कैंसर को मात दे दी और क्रिकेट में वापसी कर ली|
अगर स्टीफन हाकिंग (Stephen hawking), विल्मा रूडोल्फ एंव युवराज सिंह जैसे लोगों ने हार मान ली होती तो शायद में यह लेख न लिख रहा होता| यह लोग इस बात के गवाह है कि अगर आप सकारात्मक सोचते है और स्वंय पर विश्वास रखते है तो आपके लिए “असंभव कुछ भी नहीं” – Nothing is Impossible|

वर्तमान में कोई तनाव नहीं:- Live in present
अगर हम अपनी समस्याओं और तनाव (Tension) के कारणों का विश्लेषण करेंगे तो पायेंगे कि हमारे 90% तनाव का कारण भूतकाल में या भविष्यकाल में है| इसका मतलब यह है कि वर्तमान  में हमें कोई समस्या नहीं है और हमारे तनाव का कारण या तो भूतकाल की कोई घटना है या भविष्यकाल का डर (fear of future)|
भूतकाल के भूत को भूल जाइये – Forget The Past
अगर तनाव (Tension) का कारण भूतकाल में है तो इसका मतलब यह है कि हम अभी भी भूतकाल में अटके हुए है और हमने अभी तक भूतकाल की घटना को स्वीकार नहीं किया| जब तक हम उस घटना को स्वीकार नहीं करेंगे तब तक हम तनाव (Depression) रुपी वायरस को अपने दिमाग से हटा नहीं पाएंगे| भूतकाल तो अब चला गया है और अब इसका हम कुछ कर नहीं सकते| नकारात्मक सोच (Negative Thinking) के घोड़े बार-बार दौड़ाने से अच्छा यह है कि हम भूतकाल की उस घटना को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर लें|
भविष्यकाल का भविष्य तो वर्तमान ही तय करेगा
अगर तनाव (Tension) का कारण भविष्यकाल का कोई डर है तो उसका भविष्य तो वर्तमान ही तय करेगा इसलिए अगर हम वर्तमान में जियेंगे तो भविष्य अच्छा ही होगा और अगर हम बार बार उस डर से डरते रहेंगे जो अभी तक पैदा ही नहीं हुआ तो फिर हम अपना वर्तमान ख़राब कर देंगे और हमारा यही वर्तमान हमारा भविष्य ख़राब कर देगा|

कल का कोई वजूद नहीं:-
हम बोलचाल में “कल” शब्द का प्रयोग करते है जैसे “मैं कल बाजार गया था” या “मैं कल आऊंगा”| लेकिन “कल” का कोई वजूद नहीं है| जो भूतकाल का “कल” है वो तो चला गया है और आज के दिन वह केवल एक स्वप्न है| जो आने वाला “कल” है वह कभी नहीं आएगा, जो भी आएगा वह “आज” बनकर ही आएगा|
इसलिए बेहतर यह है कि हम हमारे मन के घोड़े को लगाम दें और  इसे “आज” में ले आएं नहीं तो इस घोड़े पर “तनाव” रुपी वायरस सवार हो जाएँगे और यह वायरस हमारे आत्मविश्वास (Self Confidence) को खोखला कर देंगा|

तनावमुक्त रहने का सीधा सा फंडा:- Tips to Be Stress Free
  1. उस बारे में सोचना बंद कर दीजिये जो हमारे नियंत्रण में नहीं है| जो हमारे नियंत्रण में नहीं वो ऊपरवाले के नियंत्रण में है और अगर हम उन बातों को लेकर परेशान है जो हमारे नियंत्रण में नहीं तो इसका मतलब यह है कि हमें ऊपरवाले पर विश्वास नहीं है|
  2. वर्तमान में जीना सीख लीजिये – Live in Present|

रचनात्मक बनिए, जीत आपकी ही होगी Be Creative, You will Win



“जीतने वाले कोई अलग काम नहीं करते| वे हर काम को अलग ढंग से करते है|”
“Winners don’t do different things, they do things differently”

यह कथन प्रसिद्ध पुस्तक “जीत आपकी (You Can Win)” के लेखक एंव  प्रेरक वक्ता (Motivational Speaker)  शिव खेड़ा का है| सफलता (Success) और असफलता के बीच केवल कार्य करने के तरीके या ढंग का फर्क होता है जिसे हम “रचनात्मकता (Creativity)” कहते है|स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) के अनुसार लीडर और अनुयायी के बीच में “रचनात्मकता (Innovation)” का फर्क होता है|



संसार में सबसे ज्यादा खुश कौन रहता है ???


Image result for children smile images– “बच्चे”
बच्चों के सबसे ज्यादा खुश रहने का राज यह है कि बच्चे सबसे ज्यादा उत्साही, जिज्ञासु एंव रचनात्मक होते है|

बिल्ली से सीखो रचनात्मक बनना :- Hindi Story of Tom and Jerry
क्या आपने कभी बिल्ली को चूहे पकड़ते हुए देखा है| जब बिल्ली चूहे को अपने मुहं में पकड़ती है तो फिर चूहे को कोई नहीं बचा सकता| जब बिल्ली चूहे को अपने दांतों से पकड़ती है तो चूहे की उसी पल मौत हो जाती है|
वही बिल्ली अपने छोटे-छोटे बच्चों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए अपने मुंह से पकड़ती है| बिल्ली अपने दांतों से अपने बच्चे का गला पकड़ती है और एक जगह से दूसरी जगह ले जाती है, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि बिल्ली के बच्चों को एक खरोंच तक नहीं आती|
बिल्ली के एक ही कार्य को करने के तरीके में कितना अंतर है| यही अंतर “रचनात्मकता (Creativity)” का आधार है|         
  
“प्रत्येक सफल व्यक्ति में एक खूबी समान रूप से पाई जाती है और वह खूबी है – रचनात्मकता”
 Image result for children smile imagesImage result for children smile images
क्रिएटिविटी के बिना कोई भी सफल नहीं हो सकता| रचनात्मकता (Creativity) का अर्थ चित्रकार, कवि या लेखक बनने से नहीं बल्कि प्रत्येक कार्य को सच्चे दिल से करने से है| रचनात्मकता हर पल कुछ नया सीखने एंव प्रत्येक कार्य को उत्साह के साथ बेहतर तरीके से करने की आदत है| कार्य चाहे छोटा हो या बड़ा, रचनात्मकता उसमें नए रंग भर देती है| रचनात्मक व्यक्ति हर कार्य खुशियाँ ढूंढ ही लेता है और यही उसकी सच्ची सफलता होती है|

You Can Win: रचनात्मक बनिए, काम करने के तरीकों में बदलाव लाइए, खुद पर विश्वास कीजिए जीत आपकी ही होगी|

क्या आप समय की कीमत जानते है ? : Value of Time









कल्पना कीजिए कि आपके पास एक बैंक अकाउंट है (Bank Account) और हर रोज सुबह उस बैंक अकाउंट में 86,400 रूपये जमा हो जाते है, जिसे आप उपयोग में ले सकते है| आप रूपयों को बैंक अकाउंट (Bank Account) से निकाल कर अपनी तिजोरी में जमा करके नहीं रख सकते| इस बैंक अकाउंट में कैरी फोरवर्ड (Carry Forward) का सिस्टम नहीं है यानि कि जिन रूपयों को आप उपयोग में नहीं ले पाते, वह रूपये शाम को वापस ले लिए जाते है और आपका अब उन पर कोई अधिकार नहीं रहता|
यह बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है| हो सकता है कि कल ही यह बैंक अकाउंट (Bank Account) बंद हो जाए या फिर 2 वर्ष बाद या फिर 50 वर्ष बाद| लेकिन इतना तो निश्चित है कि यह बैंक अकाउंट एक दिन जरूर बंद होगा|


ऐसी परिस्थिति में आप क्या करेंगे????
जाहिर है आप पूरे के पूरे 86,400 रूपयों का उपयोग कर लेंगे और इन 86,400 रूपयों का उपयोग अच्छे कार्यों के लिए करेंगे क्योंकि यह बैंक अकाउंट (Bank Account) कभी भी बंद हो सकता है|




समय अनमोल है: Time is Precious 

क्या आप जानते है कि ऐसा ही एक बैंक अकाउंट हमारे पास होता है जिसका नाम है “जिंदगी (Life)” और इस “जीवन” रुपी बैंक अकाउंट में प्रतिदिन 86,400 सेकंड्स (Seconds) जमा होते है जिनका उपयोग कैसे करना है यह हम पर निर्भर करता है| हम चाहें तो इन 86,400 सेकंड्स का उपयोग बेहतरीन कार्यों के लिए कर सकते है और अगर ऐसा नहीं करते तो यह व्यर्थ हो जाएंगे| यह जीवन रुपी बैंक अकाउंट कभी भी बंद हो सकता है इसलिए देर मत कीजिए आपके जीवन का हर पल अमूल्य है इसलिए समय का सदुपयोग कीजिए|
अगर किसी को भी ऐसा बैंक अकाउंट दे दिया जाए जिसमें रोज 86,400 रूपये जमा हो तो वह व्यक्ति बहुत खुश हो जाएगा और एक रूपया भी व्यर्थ नहीं गवाएंगा | क्या हमारे जीवन के एक सेकंड की कीमत एक रूपये से भी कम है| हम कैसे अपने जीवन की सबसे अनमोल सम्पति को ऐसे ही व्यर्थ गँवा सकते है|
खोया हुआ धन फिर कमाया जा सकता  है, लेकिन खोया हुआ समय वापस नहीं आता| उसके लिए केवल पश्चाताप ही शेष रह जाता है। हर एक दिन को व्यर्थ गंवाना आत्महत्या करने के समान है| बिना समय प्रबंधन के आज तक कोई भी सफल नहीं हुआ|
कबीर दास जी का यह छोटा सा दोहा, जीवन का सबसे बड़ा मंत्र बता देता है-

Image result for time images




काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परलै होयेगी, बहुरी करेगा कब।।


बीते हुए कल को भूल जाइए, उसका आज कोई वजूद नहीं| आज आपका है, आज एक नयी शुरुआत कीजिए|



 “जो व्यक्ति अपने समय को नष्ट कर देते है, समय उन्हें नष्ट कर देता है।’’